Saturday 27 May 2017

उत्तर प्रदेश

भारत के उत्तरी भाग में स्थित उत्तर प्रदेश , अपने समृद्ध स्मारकों और धार्मिक उत्साह के साथ महत्वपूर्ण है. भौगोलिक रूप से उत्तर प्रदेश, चरम उत्तर में हिमालय की तलहटी, केंद्र में गंगा की समतल भूमि, और दक्षिण की ओर विंध्य पर्वत माला के साथ बहुत ही वैविध्यपूर्ण है. भारत का सर्वाधिक दर्शनीय स्थल, ताजमहल और हिंदुओं का पवित्र शहर काशी (वाराणसी) भी यहीं अवस्थित हैं. भारतीय संघ की सर्वाधिक आबादी वाले इस राज्य की भी एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। देश का गौरव ताजमहल आगरा की शान मे कशीदे पढ़ता है तो कान्हा की नगरी मथुरा सारी दुनिया को बन्शी की धुन की तरह मोह लेती है। भगवान राम की
अयोध्या नगरी तक भक्त खीँचे चले आते है तो काशी में भी आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। लखनऊ के नवाबो के इतिहास से राज्य की राजधानी पटी पड़ी है तो आगरा के पास फतेहपुर सीकरी में अकबर के महल और दुनिया का सबसे बड़ा दरवाजा बुलंद दरवाजा भी है।
गंगा की शीतलता से भरा उत्तर प्रदेश इतिहास की विरासत से लदा हुआ है। महाभारत के इतिहास से जुड़ा हस्तिनापुर भी इसी राज्य में है। इलाहाबाद संगम राज्य महाकुंभ की सौगात देता है। उत्तर प्रदेश भारतीय पर्यटन का मुख्य केंद्र है।

No comments:

Post a Comment

सबसे पवित्र मास होता है सावन, काशी विश्वनाथ के दर्शन करने से मिलता है मोक्ष

बोल बम के जयघोष के साथ सभी भक्त मां गंगा में स्नान करके जलकलश भरकर बाबा भोलेनाथ को अर्पण करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं. काशी के का...