Sunday 28 May 2017

भारतीय संस्कृति


भारतीय संस्कृति और सभ्यता की जड़ों के चिन्ह 5,000 साल तक खोजे जा सकते हैं, जिसमें एक अटूट और निरंतर चले आ रही परंपरा, रिवाज और विश्व प्रसिद्ध दर्शन संस्था शामिल है। भारत में धर्म सिर्फ एक विश्वास प्रणाली नहीं है अपितु स्वयं को खोजने की यात्रा है जो नश्वर को गौरव और बलिदान के अनश्वर में विकसित होने में मदद करता है। प्राचीन भारत में राजाओं को सिर्फ शासक नहीं लेकिन महान व्यक्ति के तौर पर कार्य करना होता था। ऐसे कुछ स्पष्ट उदाहरण हैं राजा विक्रमादित्य जो अपने कलात्मक और बौद्धिक योगदान के लिए जाने जाते हैं। राजा अशोक जो अपने शांतिपूर्ण आदर्शों के लिए प्रसिद्ध हैं और भारत के महान योद्धा पृथ्वीराज चैहान। पूरे इतिहास के दौरान भारतीय भाषाओं और साहित्य ने अन्य महान सभ्यताओं और विश्व के विकास पर अच्छा खासा प्रभाव डाला। असली भारत को समझने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की भाषाओं का परिचय आवश्यक है ताकि भारतीय सभ्यता, परंपरा, इतिहास और लोककथाओं की अच्छी खासी जानकारी जुटाई जा सके। 


दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत स्थानों वाले भारत को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। कश्मीर एक ऐसी ही जगह है जिसने अपनी बर्फ से ढंकी पहाडि़यों की सुंदरता, डल झील, शालीमार गार्डन और सुप्रसिद्ध इंडिया गार्डन से विश्व भर के पर्यटकों को सम्मोहित कर रखा है। 



आम धारणा के विपरीत पारंपरिक भारत में लड़कियों को गुरु के मार्गदर्शन में रखा जाता था जहां वे विभिन्न विज्ञान के साथ साथ अपना कलात्मक कौशल बढ़ाने के लिए भारतीय संगीत और नृत्य की विविध शैलियां भी सीखती थीं। विशेष रुप से शादी के बाद भारतीय महिला को अपने वैवाहिक जीवन में खुशी के शुभ प्रतीक स्वरुप स्वदेशी कारीगरों के बनाए जटिल गहने पहनने होते हैं। बच्चों के नामकरण के लिए आकर्षक भारतीय नाम खोजने में भारतीय सांस्कृतिक संसाधन बहुत मदद करते हैं। 



प्राचीन भारत में रसोई को एक पूजनीय स्थल माना जाता है, जहां अग्नि देवता का वास होता है और वे पूरे परिवार का पोषण करते हैं। आकर्षक भारतीय व्यंजन देशी से लेकर विदेशी सबको लुभाते हैं। इसका एक कारण शायद भारतीय व्यंजनों के अनगिनत प्रकार हैं, जो अपने अद्वितीय स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं। 

सदियों तक अविश्वसनीय विविधता वाले लोगों की संस्कृतियों का आत्मसात और पोषण करने के बाद भारत अब भी दुनिया भर के लोगों के लिए एक आकर्षण है। आज भी विशिष्ट संस्कृति से जुड़ी वस्तुएं जैसे अनूठे भारतीय कपड़े, मनोरम भारतीय खाद्य व्यंजन, मधुर भारतीय संगीत और आकर्षक भारतीय नाम भारत की सच्ची पहचान के परिचायक हैं।

 

आधुनिक संदर्भ में भी, बाॅलीवुड को लेकर भारत एक विशेष स्थान रखता है। बाॅलीवुड विश्व का सबसे बड़ा फिल्म उद्योग है जो देश की अनूठी सांस्कृतिक पहचान का प्रतिनिधित्व करता है। बोलचाल की भाषा में भारतीय मसाला फिल्मों के नाम से मशहूर फिल्मों ने भारतीय बाॅक्स आॅफिस के साथ साथ विश्व भर में लहर पैदा की है। व्यवसायिक फिल्मों के विस्तार और बड़ी संख्या में क्राॅस ओवर फिल्मों के निर्माण ने भारतीय अभिनेताओं और सितारों का वैश्विक उन्माद पैदा किया है। भारतीय फैशन जगत के नई पीढ़ी के भारतीय माॅडल्स ने कई अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीतकर वैश्विक मीडिया को प्रभावित किया और अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।
 

No comments:

Post a Comment

सबसे पवित्र मास होता है सावन, काशी विश्वनाथ के दर्शन करने से मिलता है मोक्ष

बोल बम के जयघोष के साथ सभी भक्त मां गंगा में स्नान करके जलकलश भरकर बाबा भोलेनाथ को अर्पण करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं. काशी के का...